हज़ारीबाग: बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर अपराध के खिलाफ घर-घर जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों मे पारा लीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह,बाल श्रम,साइबर क्राइम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, महिला उत्पीड़न, यौन शोषण आदि से संबंधित जानकारी दिया गया।