जांजगीर: जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जल संरक्षण पर दिया गया जोर
जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों को 1 जुलाई तक शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना बोर्ड लगाने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। समिति ने तालाबों को पट्टे पर देने से पहले जल संरक्षण और सिंचाई आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।