संभल: जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM की टीम ने मुजाहिदपुर सराय में ब्रह्मव्रत तीर्थ के तालाब की 2.5 हेक्टेयर भूमि को कराया मुक्त
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील संभल के ग्राम मुजाहिदपुर सराय में प्राचीन 68 तीर्थवा 19 मग कूपों में से एक तीर्थ के तालाब की लगभग ढाई हेक्टेयर 40 बीघा भूमि को एसडीएम ने कब्जा मुक्त कराया। जिलाधिकारी ने मीटिंग कर चेक मार्गो तालाबों का सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में एसडीएम,तहसीलदार आदि को निर्देश दिए थे।