नजीराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग दिव्यांग की मौत!
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में टायर लदे ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे, तभी यूपी 78 बीटी 4829 नंबर के ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
📍 स्थान: नजीराबाद, कानपुर
🎤 रिपोर्ट: रजत शर्मा
📰 Ground Zero News
.
#Kanpur #KanpurNews #Najirabad #KanpurAccident #RoadAccident
Mathura, Mathura | Sep 20, 2026