बिहार: जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Sep 28, 2024 जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा बिहार शरीफ के टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की दोपहर 12 बजे किया गया, जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता मंजीत कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की युवाओं में छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।