बिहार: बिहार शरीफ न्यायालय ने लोदीपुर हत्याकांड के 15 आरोपियों को दिया दोषी करार, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा
Bihar, Nalanda | Sep 27, 2024 बिहार शरीफ न्यायालय में नालंदा जिले के छबीलापुर थाना अंतर्गत बहुत चर्चित लोदीपुर हत्याकांड के 15 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी करार किया गया है। न्यायालय के द्वारा 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा। बताते चलें कि 4 अगस्त 2021 को पांच व्यक्ति की हत्या हुई थी और चार व्यक्ति को गोली लगने से जख्मी हुए थे।