बिहार: फर्जी रिकवरी एजेंट को देवी सराय के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल ज़ब्त
Bihar, Nalanda | Sep 27, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय के पास से फर्जी रिकवरी एजेंट बिंदेश्वर यादव के पुत्र संतोष कुमार उर्फ दीपक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि संतोष कुमार उर्फ दीपक फर्जी रिकवरी एजेंट का रसीद लेकर देवी सराय के पास गाड़ी को जप्त किया था। उसके बाद गाड़ी मालिक के द्वारा थाने में तुरंत इसकी सूचना दी ।