बिहार: विश्व रेबीज दिवस पर बिहार शरीफ के जानवर अस्पताल में निशुल्क टीकाकरण का आयोजन
Bihar, Nalanda | Sep 28, 2024 विश्व रेबीज दिवस के मौके पर बिहारशरीफ के जानवर अस्पताल में निशुल्क रेबीज टीकाकरण का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत शनिवार की शुबह 8:30 बजे से की गई जो शाम 4 बजे तक चलेगा। पशुपालन विभाग के पदाधिकारी और चिकित्सक ने बताया की पशु को रेबीज से बचाब को लेकर निशुल्क टीकाकरण किया जारहा है उन्होंने बताया की यह बीमारी पागल कुत्ता के काटने से होता है।