बीकानेर: गंगाशहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस ने निगम को दिया अल्टीमेटम, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में सफाई, सीवर और जलभराव की समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष निर्मल बिश्नोई ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 49, 28, 29, 6 और 7 सहित कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर, जाम नालियां और स