गुना नगर: वार्ड 11 में जनगणना कर रही महिला कर्मचारी से मारपीट, रंजिश का मामला, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज
गुना कोतवाली थाना के वार्ड 11 में बच्चे को गोद में लेकर जनगणना कर रही महिला कर्मचारी रीना चिढ़ार से 3 मई को मारपीट हुई। 4 मई को वायरल फुटेज में चार महिलाओं पर मारपीट के आरोप लगाए है। 4 मई शाम को थाना प्रभारी ने कहा, दोनों पक्ष थाने आए, पारिवारिक विवाद है। दूसरे पक्ष से कृष्णा चिढ़ार ने भी शिकायत की है। क्रॉस केस दर्ज किया है फुटेज के आधार पर विवेचना जारी है।