करौली: कलेक्ट्रेट में आँगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस पर CM के संग मनाया गया रक्षाबंधन, CM ने जिले की 2317 बहनों को दिए कई उपहार
आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस पर प्रदेश के CM भजनलाल शर्मा ने बिडला ऑडिटोरियम जयपुर में मंगलवार को आंगनबाडी बहनों के संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी बहनों ने CM की कलाई पर रक्षासूत्र सुसज्जित किया व CM ने आंगनबाडी बहनों को कई उपहार भेंट किये। कलेक्ट्रेट के सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में दोपहर 2 बजे जिले की 2317 बहिनों को 501₹ का उपहार भेट किया।