डुमरा: कमला गर्ल्स हाई स्कूल में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान, छात्राओं को किए गए जागरूक
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कमला गर्ल्स हाई स्कूल में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, डायल-112, महिला हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।