शिवगंज: शिवगंज में लाठी-डंडों से हमला, एक वृद्ध, महिला और मासूम समेत 3 लोग हुए घायल
शिवगंज शहर के काम्बेश्वर कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक वृद्ध, एक महिला और एक मासूम बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। शिवगंज थाने के काम्बेश्वर कॉलोनी में कुछ लोगों ने अचानक एक परिवार के लोगो पर हमला कर दिया जिससे एक वृद्ध, महिला और बच्चे के साथ जमकर मारपीट की गई।