मनोहरथाना: खाताखेडी में 24 वर्षीय युवती झाड़ियों में मृत मिली, परिजनों को दुष्कर्म के बाद हत्या का शक
खाताखेड़ी में 24 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर व जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती घर से लापता हो गई थी। वह गांव के ही खाताखेडी निवासी रामस्वरूप माली के खेत में झाड़ियों के बीच बेसुध हालत में मिली।मनोहरथाना सीएचसी मे बुधवार मेडिकल बोर्ड से पीएम कराया।