अकलतरा: किरारी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पौना गांव के शरद कश्यप ने बताया कि वह गिट्टी खदान में काम करता है और सुबह अपने साथी के साथ खदान काम करने चले गया। वापस आते समय शाम को किरारी गांव के बाजार में सब्जी खरीदने गया तो किरारी गांव दिग्विजय सिदार पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और डंडे से मारपीट की। फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले दिग्विजय सिदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।