MEMU ट्रेन में घायल बुजुर्ग को ट्रेन मैनेजर ने दी प्राथमिक उपचार, समय पर कराया मेडिकल सहायता का इंतजाम,
झांसी/ग्वालियर। 17 सितंबर 2026 को ट्रेन नंबर 64633 (GWL–ETW MEMU) में ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर आशीष घुरैया ने एक घायल बुजुर्ग यात्री की तत्परता से मदद की। ट्रेन 19:53 बजे किमी 1296/10 पर रुकी। इस दौरान लोको पायलट ने MRO (Medical-related occurrence) की सूचना दी, सूचना मिलते ही ट्रेन मैनेजर मौके पर पहुंचे, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके माथे और बाईं आंख के पास चोट लगने से खून निकल रहा था। ट्रेन मैनेजर ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए घायल के चेहरे से खून साफ किया और माथे की चोट पर ड्रेसिंग की।
घटना की जानकारी तुरंत Dy. Punctuality/Jhansi और Dy. SS/BIX को दी गई, ताकि एंबुलेंस एवं आगे की चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की जा सके। घायल व्यक्ति को आगे की चिकित्सा सहायता के लिए इंजन के पास वाले कोच SCR 258320 (MEMUDUHS) में सुरक्षित रखा गया।
प्राथमिक उपचार एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद ट