हसनपुर: रहरा में तेज गति व अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगढी निवासी बबलू चौधरी का 4 वर्षीय बेटा चाद घर के बाहर रास्ते में खड़ा हुआ था।तभी बुधवार की दोपहर बाद गांव निवासी एक ट्रैक्टर चालक तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर लेकर आया और उसने मासूम को बुरी तरह कुचल दिया। जैसे ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को मासूम के चोट लगने की सूचना मिली तो वह अपने ट्रैक्टर को मौके से लेकर फरार हो गया।