प्रतापपुर: महान 3 खादान में आंदोलन के बावजूद हालात नहीं बदले, सड़क और अव्यवस्थित पार्किंग पर फिर उठे सवाल
सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान एवं राकेश मित्तल द्वारा कुछ दिन पहले सड़क की बदहाल स्थिति और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर किए गए आंदोलन के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। अंबिकापुर मार्ग पर वाहन चालकों ने फिर सड़क की खराब स्थिति और बेतरतीब पार्किंग का वीडियो साझा कर जिम्मेदार विभागों पर सवाल उठाए हैं।