गोड्डा: जिले में एसपी अनिमेष नैथानी की पहल, महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Godda, Godda | Apr 16, 2025 गोड्डा जिले में एसपी अनिमेष नैथानी की पहल – महिलाओं से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश! आज दिन बुधवार दोपहर के 1.00 बजे गोड्डा जिले में "जन शिकायत कार्यक्रम" के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी अनिमेष नेथानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम जानकारियाँ साझा कीं। अब तक कुल 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें त्वरित निष्पादन की आवश्यकता है।