सम्भल में ईट भट्टे पर काम करने वाले चौकीदार को जान से मारने की मिल रही धमकिया वीडियो को शेयर करें
ढाई लाख रुपए रकम अदा करने के बाद धान नहीं लगाने दे रहे हैं आरोपी
एक साल के लिए आरोपियों से ढाई लाख रुपए में ली थी भूमि
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयात नगर क्षेत्र में ईट भट्टे पर काम करने वाले चौकीदार ने 1 साल के लिए भूमि लेकर जब धान लगाने पहुंचा तो ढाई लाख रुपए की पूरी रकम अदा करने के बाद आरोपी उसे धान की फसल लगाने नही दे रहे है, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, पीड़ित चौकीदार ने थाना हयात नगर प्रभारी को नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है, थाना हयातनगर प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित मौखा खा पुत्र कासम निवासी हरसिंहपुर थाना असमौली ने कहा वह ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता है प्रार्थी ने ईट भट्टे की थपाई के लिए नफीस पुत्र हाफिज निवासी चपतियों की मढैया और उमेश निवासी शेरपुर से 12 बीघा जमीन एक साल के लिए ढाई लाख रुपए में रखी थी, जिसकी रकम नफीस को वर्ष 2025 में पूरी अदा कर दी गई, 12 जुलाई को भूमि पर जब वह धान लगाने पहुंचा तो आरोप लगाया कि नफीस और उमेश ने उसे धान नहीं लगाने दिए उसने जब पूरी रकम अदा करने के बाद धान नहीं लगाने नही देने की बात की तो आरोप है कि नफीस और उमेश उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे उसने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश ने उससे कहा कि वह बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसे जान से मार देगा, जान के डर से वह काफी भयभीत है 12 बीघा भूमि की ढाई लाख रुपये रकम पूरी अदा करने के बाद भी उसे धान नहीं लगाने दिए जा रहे हैं पीड़ित ने थाना हयात नगर प्रभारी को दी तहरीर में कहा कि उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
बाइट पीड़ित मौखा खा पुत्र कासम निवासी हरसिंहपुर थाना असमौली जनपद सम्भल