मोहनलालगंज: मसाला फैक्ट्री के गेट पर सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मजदूरी और सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित बिदौवा में मसाला फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। महिलाएं फैक्ट्री के गेट पर एकत्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताती रहीं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें रोजाना महज 180 रुपये मजदूरी दी जा रही है। कुछ महिला कर्मचारियों को अचानक काम से हटाए जाने का भी आरोप लगाया गया।