गुमला: गर्भवती पत्नी और 3 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोपी को मिली उम्रकैद की सजा
Gumla, Gumla | May 29, 2026 गुमला की एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने पत्नी और तीन वर्षीय बेटी की दोहरी हत्या के मामले में शुक्रवार को मिथिलेश गोप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पालकोट के सतखरी निवासी मिथिलेश गोप ने अपनी गर्भवती पत्नी अमीषा देवी और तीन वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी।