कटकमदाग: सांसद के निर्देश पर रंजन चौधरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए सुपरिटेंडेंट से मुलाकात की, जरूरतमंद मरीजों के हितार्थ स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की
हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए सुप्रिटेंडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अनुकरण पूर्ति से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने आज मंगलवार 3 बजे मुलाकात की। दुमका मेडिकल कॉलेज से प्रोफ़ेसर (डॉ.) अनुकरण पूर्ति को बीते दिनों हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।