कटकमदाग: पूर्व मुखिया की हत्या के बाद गांव में मातम, उदय का शव आते ही लोगों की आंखें नम, पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि
कटकमदाग प्रखंड के प्रमुख कुमारी बिनीता के पति पूर्व मुखिया 33 वर्षीय उदय कुमार साव की हत्या की खबर जैसे ही सोमवार की रात ग्रामीणों को हुई आज बुधवार 12 बजे गांव में मातम पसरा रहा। बीते दिन शव को गांव लाते ही घर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई। करीब घंटे शव को घर पर रखे जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए बांका मुक्तिधाम ले जाया गया।