पटना ग्रामीण: राजीवनगर में चोरी की साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसके तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की साइकिल बरामद की गई। इस संबंध में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने जानकारी दी है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।