बिजावर: केन-बेतवा विस्थापितों का आंदोलन उग्र, आमरण अनशन के साथ जल और मिट्टी सत्याग्रह जारी
छतरपुर-पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित ग्रामीणों का 'चिता आंदोलन' छठवें दिन बुधवार की दोपहर 12 बजे से भी जारी रहा। जय किसान संगठन के बैनर तले चल रहे आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के आमरण अनशन का तीसरा दिन, मिट्टी सत्याग्रह का दूसरा दिन और जल सत्याग्रह की शुरुआत हुई।