पुपरी: सुरसंड थाना की पुलिस बराही मोर पर चार बाइक से 585 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सुरसंड थाना की पुलिस बराही मोर पर चार बाइक से 585 लीटर शराब के साथ तस्कर डुमरा गांव निवासी घनश्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही कुछ तस्कर भागने में सफल रहा। इस संबंध में पुलिस रविवार को 2 बजे दिन में शराब बरामदगी तथा गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।