मैनपुरी: मैनपुरी में शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली, टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले कई शिक्षक संगठनों *संयुक्तरूप* सोमवार को शहर में बाइक रैली निकालकर टीईटी अनिवार्यता का जबरदस्त विरोध किया ।बीएसए कार्यालय से शुरुआत होकर बाइक रैली में शामिल शिक्षकों के हुजूम ने शहर में जाम के हालात पैदा कर दिए रैली के काफ़ी समय बाद यातायात सामान्य रूप से सुचारू हो सका।