चूरू: होटल सनसिटी फायरिंग मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी को किया गिरफ्तार, धौलपुर जेल से लाया गया चूरू
Churu, Churu | Jun 27, 2025 चूरू के होटल सनसिटी में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू जोड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। वह धौलपुर जेल में बंद था। जीतू जोड़ी पहले से ही एके-47 की तस्करी के मामले में एजीटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वह धौलपुर जेल में बंद था। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में डीबी अस्पताल ले गई।