चूरू: प्रदेश भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मज़ाक बना रही है: चूरू सांसद राहुल कसवां
Churu, Churu | Jun 27, 2025 चूरू सांसद राहुल कसवां जी ने शुक्रवार शाम 7:00 सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रदेश भाजपा सरकार को घेरा। चूरू सांसद ने लिखा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मज़ाक बना रही प्रदेश भाजपा सरकार।नगर परिषद, सरदारशहर के सभापति के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान होना था।