चूरू: अग्रसेन नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूर दबे, साथी मजदूरों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
Churu, Churu | Jun 27, 2025 चूरू के अग्रसेन नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान शुक्रवार शाम 4.00 सेटरिंग का काम करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। इस हादसे में तीन मजदूर मिट्टी में दब गए।मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मेहनत के बाद तीनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला गया।घायल मजदूरों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।