हुज़ूर: सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया जा रहा है अग्नि सुरक्षा सप्ताह
Huzur, Bhopal | May 5, 2026 भोपाल जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में 4 से10 मई तक फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें जागरूकता के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जा रही है।