बलरामपुर: चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने किया पेट्रोलिंग
चैत्र नवरात्रि मेला को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस बल और एस0एस0बी0की संयुक्त टीम ने 6अप्रैल शाम 4बजे शान्ति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल पेट्रोलिग किया । इस दौरान इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों तथा बार्डर एरिया, जंगल की पगडंडियों पर निरन्तर पेट्रोलिग कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की