बलरामपुर: बिजलीपुर में बिजलेश्वरी देवी मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन दर्शन पूजन व कन्या पूजन के लिए सुबह से लगी है भीड़
6 अप्रैल रविवार सुबह 11:00 बजे बिजलीपुर में बिजलेश्वरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि पर हवन, कन्या पूजन कर व्रत की पूर्णाहुति करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। लोगों द्वारा देवी का दर्शन पूजन कर हवन कर कन्या पूजन किया जा रहा है एवं व्रत की पूर्णाहुति की जा रही है।