बलरामपुर: बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर सुदामा भट्ठे के पास कार और बाइक की टक्कर में चार लोग हुए घायल
6 अप्रैल रविवार सुबह 10:00 बजे बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर सुदामा भट्ठे के पास अचानक बाइक सवार द्वारा कार के सामने आ जाने से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एवं कार में सवार तीन व्यक्ति सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया की बाइक सवार अचानक सड़क पर मोड़ से सामने आ गया जो सामने से आ रही कर से टकरा गया, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।