कटंगी: कटंगी में डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, नालियों की सफाई नहीं होने से दुकानों-मकानों में घुसा पानी
रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे से 3:30 बजे तक हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे कटंगी शहर की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और कई मोहल्लों में पानी दुकानों व घरों में घुस गया। मानसून से पहले नगर परिषद द्वारा नालियों की सफाई न कराए जाने के कारण जलनिकासी पूरी तरह ठप रही, जिसस नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।