बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने 2 NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
बड़हिया पुलिस ने 2 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 1 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में डुमरी गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह को तथा खुटहाडीह गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंटी जारी किया गया है.