कानपुर नगर
9 से 12 जुलाई तक कानपुर मंडल में बदलेगा मौसम, उमस से नहीं मिलेगी राहत
कानपुर मंडल में 9 से 12 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. पांडे के मुताबिक इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिलेगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की
- 10 से 12 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम।
- हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के आसार।
- गरज-चमक व बिजली गिरने की संभावना।
- बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं।
- अधिकतम तापमान 32°C, सामान्य से 4.6°C कम।
- गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह।