सैदपुर: 10 फीट के विशालकाय अजगर के रेस्क्यू का यह वीडियो होश उड़ा देगा, बचावकर्मी के पैर को जकड़ा
कैथी टोल प्लाजा के निकट बीती देररात झाड़ियों के बीच पेड़ पर विशालकाय अजगर देख वहाँ कुछ देर के लिए जबरदस्त अफरातफरी मच गई। लगभग नौ से दस फीट लंबे और मोटे अजगर को पेड़ से लिपटा देख राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।