धामपुर: नहटौर के धामपुर मार्ग पर गांव दुगरी के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से गन्ने के खेत में लगी आग, तीन बीघा गन्ना जला
Dhampur, Bijnor | Oct 20, 2026 नहटौर के ग्राम गारबपुर निवासी हरफूल सिंह सैनी का गन्ने का खेत नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांव दुगरी के समीप स्थित है। मंगलवार दोपहर अचानक खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार टूटने के दौरान निकली तेज चिंगारी से सूखी पत्तियों और गन्ने में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत को अपनी चपेट में ले लिया।