बिजावर: नैगुवा में 500 रुपये की शराब के लिए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल; आरोपी पर मामला दर्ज
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम नैगुवा में शराब पीने के लिए 500 रुपये नहीं देने पर हुए विवाद में कैलाश विश्वकर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अंकित पटेल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे ओमप्रकाश पटेल और जीतेन्द्र पटेल भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।