गोगुंदा हाईवे पर ललित मोटर्स शोरूम में दो अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी की। बदमाश छत के रास्ते शोरूम में घुसे और 2 लाख 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गोगुंदा थाना पुलिस जांच में जुटी है।