घोड़ाडोंगरी: आदिवासी लोकसंस्कृति पर झूमे सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो
शनिवार सुबह से ही सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किशोर बरदे आदिवासी लोकगीत की मधुर धुन पर पारंपरिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई आदिवासी समाज के लोग भी लोकगीत और पारंपरिक संगीत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।