मिहींपुरवा: मिहिपुरवा स्थित बैंकों में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने को लेकर लोगों की लगी भीड़, अतिरिक्त शुल्क लेने का लगा आरोप
जिनका आधार कार्ड नहीं बना हैं य कोई त्रुटि हो गयी हैं उसका संशोधन मिहिपुरवा स्थिति बैंकों में सही करवाने की व्यवस्था बुधवार से शुरू हो गयी हैं। जिसको लेकर आर्यावर्त व इंडियन बैंक में भारी भीड़ देखी ज रही हैं। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने को लेकर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा हैं। मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि अगर ऐसा हो रहा हैं तॊ बिल्कुल गलत हैं।