मिहींपुरवा: नदी पार करके भरथापुर गांव में पहुंचा जंगली जानवर, एक युवक पर किया हमला
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के भरथापुर गांव में शनिवार की देर रात कौडियाला नदी पार कर गांव निवासी हरिओम पुत्र राम किशोर उम्र 19 वर्ष अपने परिजनों के साथ खाना खा रहा था। तभी उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसी तरह स लाठी डंडे के सहारे युवक का छुड़वाया और घायल को इलाज के लिय सुजौली लाया गया,हालत गम्भीर होने पर रविवार को मोतीपुर अस्पताल लाया गया हैं।