नवाबगंज मुख्यालय परिसर में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के बैनर तले शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी लामबंद दिखे। बैठक में अटेवा के जिला महामंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना शिक्षकों के साथ अन्य पेंशन विहीन कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।