बेलागंज: पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने पर पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Belaganj, Gaya | Dec 24, 2025 बेलागंज थाना क्षेत्र के अमझर गांव से पुलिस ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता पत्नी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।