शराबी पति की शिकायत करने थाने पहुंची महिला, FIR नहीं लिखने का आरोप
छतरपुर में एक महिला ने शराबी पति पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बावजूद उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।