जमुई: अवैध संबंध के आरोप में पति ने हंसुआ से पत्नी का गला रेतकर की हत्या, पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा आरोपित पति
Jamui, Jamui | May 20, 2026 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के आरोप में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की हंसुआ से गला रेतकर कर निर्मम हत्या कर दी और बेखौफ पति पुलिस के आने तक शव के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह 8:00 बजे हुई। उसके बाद देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। इलाके में सनसनी फैल गई।