घाघरा: घाघरा संगम बैंक्वेट हॉल में प्रखंड कांग्रेस कमेटी का जन संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 23, 2026 प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा घाघरा उत्सव संगम बैंक्वेट हॉल में जन संवाद सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी देना था।